फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सड़कों पर दिखाई न दें निराश्रित गोवंश

Fri, 27 Feb 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 26 दिव्यांगों को उपकरण वितरित करते प्रभारी मंत्री। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप नेे पिछड़ा वर्ग कल्याण शादी अनुदान योजना के तहत 201 लाभार्थियों के सापेक्ष 10 लाभार्थियों को सांकेतिक रूप में स्वीकृत धनराशि के प्रमाण पत्र, 20 दिव्यांगों को सहायक उपकरण, ट्राई साइकिल वितरित किए। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कई योजनाओं में प्रदेश में बी श्रेणी होनेे पर संबंधित अधिकारियों को प्रगति सुधारने को कहा। निराश्रित गोवंश सड़कों पर दिखाई न दें। किसी भी विद्यालय की लापरवाही के कारण कोई पात्र छात्र छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाने से वंचित न रहे। गर्मी के मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अभी से खराब तार, पोल ठीक कराए जाएं। नए विद्युत कनेक्शन के आवेदन पत्रों पर तत्काल विद्युत कनेक्शन स्वीकृत करें।
कर-करेत्तर, राजस्व वसूली की समीक्षा में वाणिज्य कर विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति की वसूली संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी जताई। प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने पात्रों को शादी अनुदान योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, परियोजना निदेशक सत्येंद्र कुमार, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
-
करोड़ों की नई परियोजनाएं बजट में शामिल
प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि राजस्व मंत्री द्वारा प्रदेश का सबसे बड़ा 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ 35 लाख का बजट प्रस्तुत किया गया है। पुरानी परियोजनाओं के साथ 43 हजार 565 करोड़ 33 लाख की नई परियोजनाएं शामिल की गई हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नौ वर्षों में कोई नया कर नहीं लगाया है। शिक्षित युवाओं को निजी, सरकारी सेक्टर में बड़े पैमाने पर रोजगार, सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई गई हैं। प्रदेश में बेरोजगारी की दर घटकर सिर्फ 2.9 प्रतिशत रह गई है। छात्रवृत्ति की धनराशि में वृद्धि के साथ ही पात्र विद्यार्थियों के अभिभावकों की आय सीमा दो लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दी गई है। जो भुगतान पूर्व में वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन किया जाता था वह अब समय से पहले किया जा रहा है।
विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें