चित्रकला के माध्यम से जल संरक्षण की विधा बताई
- फोटो : अमर उजाला
जीजीआईसी और जीआईसी में जल बचाओ जीवन बचाओ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगों के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। साथ ही जल बचाओ के अनेक उपाय भी सुझाए।
जीजीआईसी मेें प्रधानाचार्या सुमन यादव के नेतृत्व में चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें 25 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान संध्या ने प्रथम, वर्षा ने द्वितीय, गंगा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं जीआईसी में प्रधानाचार्य पीके यादव ने प्रतियोगिता कराई। उन्होंने कहा कि जल प्रकृति का अनमोल उपहार है। हमें दिन प्रतिदिन के जीवन में इसका संरक्षण करना चाहिए। जल के बिना जीवन संभव नहीं है। तीन सर्वोत्तम पोस्टरों को नोडल केंद्र आरसी इंटर कालेज को अग्रिम मूल्यांकन के लिए भेज दिया। इस मौके पर राहुल गुप्ता, बलिराम सिंह, आरसी यादव, कमल बाबू आदि रहे।
18 छात्राओं के बनवाए पहचान पत्र
मैनपुरी। राजकीय बालिका इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 18 छात्राओं के पहचान पत्र बनवाए गए। इसके अलावा सभी को जागरूक किया जा रहा है।