फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अभिधम्म महोत्सव में आज पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Sun, 25 Oct 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। जसराजपुर के बाईबीएस सेंटर पर अभिधम्म महोत्सव चल रहा है। रविवार को महोत्सव के दूसरे दिन भिक्षुओं को पाली भाषा में बुद्ध वचनों की प्रासंगिकता बताई गई। इस दौरान बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार को लेकर भी जानकारी दी गई। अभिधम्म महोत्सव में सोमवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाग लेंगे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसको लेकर रविवार को पूरे दिन प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा रहा। अध्यक्ष सुरेश बौद्ध ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर विशाल पंडाल लगाया गया है। फर्रुखाबाद और मैनपुरी के अधिकारियों ने भी रविवार को कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपनंद थैरो ने कहा कि भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाकर समाज में शांति, समानता और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बुद्ध की शिक्षाएं आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं। बौद्ध धर्म लोगों को शांति, समानता और मानवीय मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। बुद्ध के उपदेशों का प्रचार-प्रसार करके समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं का समाधान संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें