मैनपुरी। दिव्यांग मतदाताओं का बूथ तक रास्ता सुगम बनाने का कार्य शुरू हो गया है। जिला विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवों से प्रस्ताव मांगे हैं। जिला विकास अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी ने दिव्यांग मतदाताओं को अपना मत डालने में किसी प्रकार की परेशानी न होने का निर्देश दिया है। इस पर पंचायत सचिवों से प्रस्ताव मांगे हैं। वे अपने क्षेत्र के बूथों का भ्रमण करें और रैंप की क्या स्थिति को देखेंगे। यदि मरम्मत की जरूरत है तो उसकी मरम्मत का प्रस्ताव दें। जहां नए भवन बने हैं वहां नए रैंप के लिए प्रस्ताव दें। प्रथम चरण में करीब 50 बूथ ऐसे चिह्नित किए गए हैं जहां नवीन भवन हैं। वहां दिव्यांगों के लिए नया रैंप बनाया जाएगा।