मैनपुरी। शहर के बस स्टैंड स्थित एक हॉल में ईपीएस 95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति की मासिक बैठक बृहस्पतिवार को अध्यक्ष ब्रह्मानंद दुबे की अध्यक्षता में हुई। पेंशन वृद्धि 7500 करने की मांग की गई। अध्यक्ष ने बताया कि बैठक पेंशनर्स को पेंशन वृद्धि 7500 रुपये और डीए की मांग की गई। उपाध्यक्ष अभिनंदन ने कहा कि सरकार को पेंशनर्स को पेंशन के तौर पर 7500 रुपये और डीए देना चाहिए। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होने वाले पेंशन वृद्धि सम्मेलन में मांगों को लेकर बड़ी संख्या में धरना देने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान जय कुमार, पन्नालाल, शिवराज सिंह, सूरज सिंह, भानु गुप्ता आदि मौजूद रहे।