फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: चिकित्साधिकारी का वेतन काटने के दिए निर्देश

Thu, 05 Nov 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अंगौथा, जौराई और सहन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता ने निरीक्षण किया। अंगौथा और जौराई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कुछ अनियमितताएं मिलें। उन्होंने एक चिकित्साधिकारी के अनुपस्थित मिलने पर वेतन काटने का निर्देश दिया। सीएमओ को अंगौथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 12:40 बजे निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी देवांशि अनुपस्थित मिलें। चिकित्साधीक्षक सिद्धार्थ भदोरिया को देवांशि का वेतन काटने का निर्देश दिया। उन्होंने ओपीडी वार्ड और लैब का भी निरीक्षण किया, जहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। दोपहर 1:15 बजे जौराई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। यहां सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं थी। चिकित्साधीक्षक जागीर आनंद कुमार सिंह को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दोपहर 1:50 बजे सहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। इस अवसर पर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर, फार्मासिस्ट विमलेश राठौर, अशोक कुमार यादव, चिकित्सा अधिकारी जगत प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें