फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव जुन्हैसा में किसान की हत्या के मामले में सोमवार को मृतक के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी ग्रामीण से हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


किसान वीरपाल सिंह की 10 अगस्त की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र अश्विनी ने पवन शाक्य के अलावा तीन अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोमवार को मृतक के परिजन कुछ ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। परिजन ने बताया कि अब तक कुरावली पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। जिस वजह से हत्यारोपी उन्हें धमकाते हैं और समझौते का दबाव बना रहे हैं। एसपी ने सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह व थाना प्रभारी ललित भाटी को कार्यालय पर बुलाया। आक्रोशित मृतक परिजन को शांत कराया। एसपी ग्रामीण ने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें