ब्राह्मण समाज सेवा समिति करहल-मैनपुरी ने बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। समिति की ओर से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुनिष्ठा सिंह को सौंपकर मामले की पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई।
समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश दुबे ने कहा कि भरत तिवारी एनकाउंटर की घटना से समाज में व्यापक चिंता और आक्रोश व्याप्त है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि जांच में कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई करते हुए दंडित किया जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय, सुरक्षा एवं आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
गोविन्द पाण्डेय ने कहा कि भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर हुआ है। उन्होने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री पर स्वयं मुक़दमा दर्ज है। उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्ष सत्यप्रकाश दुबे, गोविन्द पाण्डेय, शशांक मिश्रा,शशांक चतुर्वेदी,अंशू पाण्डेय, शशांक दीक्षित, अवधेश दुबे,
रानू पाण्डेय, आशीष मिश्रा ,अवधनरेश, आशीष पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, आशीष दुबे, विशाल तिवारी,पवन दुबे,राहुल पाण्डेय, कीर्ति मोहन दुबे, सुरेन्द्र दुबे, दीपक पाण्डेय, रविन्द्र कुमार दुबे, संजय कुमार, सचिन चौबे, सौरभ दुबे, विकास पाण्डेय, आकाश पाण्डेय, अभिषेक, ऋतिक, राजेंद्र त्रिपाठी, अरुण दुबे, ऋषिकांत दुबे, पिंकी, अखिलेश दुबे, अश्वनी कुमार पाण्डेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।