फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में प्रसव, जच्चा-बच्चा की मौत

Thu, 12 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना कुर्रा क्षेत्र में घर पर प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। जानकारी पर मायके के लोग पहुंचे। मायके के लोगों की सूचना पर पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के ग्राम अंडनी निवासी बलवंत सिंह पाल ने अपनी पुत्री रिंकी उर्फ मुनीषा  (24) की शादी एक मई 2012 को थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम धरमंगदपुर निवासी संतोष पाल के साथ की थी। संतोष के डेढ़ वर्ष का एक पुत्र भी है। ससुरालीजनों के अनुसार रिंकी ने बुधवार की शाम पुत्र को जन्म दिया। पुत्र जन्म के कुछ समय बाद ही बच्चे की मौत हो गई। रात में रिंकी की भी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने जानकारी रिंकी के मायके के लोगों को दी। मायके के लोगों के अनुसार ससुरालीजनों के सूचना न देने पर उन्हें आशंका है कि रिंकी की हत्या की गई है। मायके के लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। मायके के लोग और ससुरालीजनों में वार्ता चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें