उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बहन की मौत होने की सूचना पर उसके ससुराल पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों द्वारा हत्या करने की बात कही। भाई अमित ससुलारियों की प्रताड़ना की बात बताते हुए बिलख पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बात करके जानकारी ली है। मामले की जांच की जा रही है।
घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव की है। यहां इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र के धारा गांव निवासी अमित कुमार ने दो वर्ष पूर्व बहन काजल (23) की शादी कुलदीप वाल्मीकि के साथ की थी। अमित ने बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर कुछ समय बाद ही ससुरालीजन काजल को प्रताड़ित करने लगे। शनिवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि काजल की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ेंः- Flood In Agra: पानी कम हुआ परेशानी नहीं, बाढ़ में बह गए पशु और फसलें हो गईं बर्बाद; अब दो वक्त की रोटी का संकट
बताया कि जब वह लोग गांव पहुंचे तो वहां विवाहिता का शव पड़ा हुआ था। आरोप लगाया कि शनिवार की रात ससुरालीजन ने बहन की पिटाई की। उसे खाने में जहर देकर मार डाला। पति कुलदीप, ससुर राजपाल, अनुज, जितिन और सुनीता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।