चिलचलाती गर्मी और तेज धूप ने स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिला अस्पताल में पेट दर्द, डायरिया के मरीजोें की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 121 मरीज भर्ती कराए इनमें से गंभीर हालत में 24 रोगियोें को इमरजेंसी में भर्ती कराया। एक वृद्ध की मौत हो गई।
भीषण गर्मी चलते डायरिया के रोगी बढ़ रहे हैं। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुर निवासी राधाकृष्ण (50) की डायरिया से पीड़ित होने पर मौत हो गई। आपातकालीन चिकित्साधिकारी डा. जेजे राम ने बतायास पेट दर्द, उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को सबसे ज्यादा मरीज भर्ती हुए। हीट स्ट्रोक के मरीज भी काफी आ रहे हैं। इस मौसम में पानी पीना जरूरी है। रोज सात लीटर पानी जरूरी है।
ये मरीज हुए भर्ती
नीतू यादव, अखलेश, बलवीर सिंह, इंद्रावती, रतिराम, प्रवल प्रताप, पलक, सुरेंद्र सिंह, अशोक यादव, आशीष, लुकमान, जागृति, ब्रहमादेव, शशिवाला, संजय यादव, मोना, कर्ष, शशि, रजनी, छोटी बेटी, कुलदीप, वीरवहादुर, लक्ष्मी, केसरवती को भर्ती कराया गया है।
डायरिया से बचाव के उपाय
- तेज धूप में न निकलें, निकलना जरूरी है तो छाता लगाएं।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, बासी खाना न खाएं।
- मौसमी फलों का रस पीएं
- ओआरएस घोल, नारियल का पानी लें।