फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मासूम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
फोटो 1 अफ्फान का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव किन्हावर स्थित छह वर्षीय मासूम की शनिवार देर शाम पीजीआई सैफई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मां ने अपने भाई पर ही भांजे की हत्या करने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए रविवार को पैनल से पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में आसरा आवास कॉलोनी निवासी आसमीन का दो साल पहले 2024 में पति अनीस से तलाक हो गया था। इसके बाद तीन बच्चे पति ले गया था और दो बच्चे आसमीन के पास थे। दोनों बच्चों में एक बेटी परी और चार वर्षीय पुत्र अफ्फान को आसमीन ने ननिहाल भेज दिया था और कॉलोनी निवासी युवक राजा से प्रेम विवाह कर लिया था। शनिवार को अफ्फान की अचानक हालत बिगड़ने लगी। मामा उसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के ले गया। वहां राहत न मिलने के बाद मामा बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। आसमीन भी अस्पताल पहुंच गई। चिकित्सकों ने बच्चे को पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई में जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां शव को लेकर आसरा आवास कॉलोनी स्थित घर पर आई। पुलिस को बेटे की हत्या किए जाने की सूचना दी। आरोप लगाया कि उसके सगे भाई ने बेटे को जमीन पर पटक कर मार डाला है। पुलिस ने पूछताछ के लिए मामा को भी हिरासत में लिया है।

वीडियो को गलत ढंग से किया जा रहा प्रसारित
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अफ्फान को उसका मामा गले में एक पट्टी बांध कर घुमा रहा है। पुलिस के अनुसार वीडियो बच्चे की बहन परी की आईडी से अपलोड किया गया है। मामा भांजे को मदारी का खेलकर बहला रहा था। वीडियो किसी क्रूरता आदि को प्रदर्शित करने वाला नहीं है।
विज्ञापन

-
छह वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आने के बाद पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में मौत का कारण ऑर्गन फेलियर व सेप्टिसीनिया (संक्रमण) बताया गया है। मां ने मामा पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। बालक के शरीर पर कोई गहरी चोट नहीं मिली। पुलिस आरोप के संबंध में जांच कर रही है। अशोक कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन

फोटो 1 अफ्फान का फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें