मैनपुरी के गांव इटौरा के रहने वाले एक युवक ने घरेलू कलह के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार की देर रात शव गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर लटका मिला। परिजन शव जिला अस्पताल भी लेकर आए, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने सोमवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौरा के रहने वाले खेतपाल लोधी (26) पिता के साथ ही खेतीबाड़ी का काम देखते थे। रविवार को उनकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रात के समय खेतपाल घर से निकल गए।
कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उनका शव गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर लटका देखा। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतारने के बाद जिला अस्पताल लेकर आए। मगर, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने परिजन से जानकारी ली। जांच में खुदकुशी की वजह घरेलू क्लेश सामने आया है। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। खेतपाल की मौत के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।