फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी तारीख पर आई बहू-ससुर में मारपीट

Sat, 02 Apr 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
दीवानी तारीख पर आई बहू-ससुर में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को दीवानी न्यायालय में तारीख पर आई बहू और ससुर के बीच मारपीट हो गई। महिला ने ससुर के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। 
विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र के एक ग्राम निवासी बहू और फीरोजाबाद के नगला लालगढ़ी निवासी उसके ससुर के बीच घरेलू हिंसा का मामला दीवानी ीकोर्ट में चल रहा है। शनिवार को महिला अपने पति के साथ दीवानी आई थी। यहां पर मौजूद ससुर से विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए मारपीट करना शुरू कर दी। अधिवक्ताओं ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। बहू ने ससुर पर बदनीयती का आरोप लगाते हुए कहा कि ससुर उस पर उनकी गलत नजर है। कई बार उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं। इसके चलते वो दो वर्ष पहले पति के साथ दिल्ली में रह रही है। शनिवार को जब वो पति के साथ तारीख पर आई, तो ससुर ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। दीवानी न्यायालय में मारपीट की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई। यहां महिला ने आरोपी ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें