फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी सहित तीन को मारी टक्कर, बालिका की मौत... दो की हालत नाजुक

Wed, 10 Jan 2024 04:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी सहित तीन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बालिका की मौत हो गई। जबकि मां और दूसरे युवक की हालत नाजुक है। 
विज्ञापन
पायल की फाइल फोटो, जाम लगाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने सड़के किनारे खड़ी मां-बेटी और युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बालिक की मौत हो गई। जबकि मां और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे कार चालक को पकड़ लिया। 

विज्ञापन


हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के ललूपुर गांव के पास हुआ। दोपहर को भोगांव की ओर से कार आ रही थी। ललूपुर गांव निवासी मां-बेटी सड़क किनारे खड़ी थी। कार ने इनको टक्कर मार दी। हादसे में आठ वर्षीय बालिका पायल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मां भावना घायल हो गई। साथ ही पास में ही सिम बेचने का स्टॉल लगाए गांव निवासी लोकपाल भी चपेट में आ गए। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घायल लोकपाल को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर किया गया है। वहीं टक्कर मारकर भाग रहे चालक को पुलिस ने ईशन नदी के पास से पकड़ लिया है। कार को कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें