फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दन्नाहार की टीम ने टिंडोली की टीम को किया पराजित

Thu, 15 Jan 2026 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। क्षेत्र के गांव कंजाहार पड़ाव के आर्मी ग्राउंड पर यादव क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को खेले गए मैच में दन्नाहार की टीम ने टिंडोली की टीम को 43 रनों से पराजित किया। दन्नाहार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। दन्नाहार की टीम ने 142 रन बनाए। छोटू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 58 और सतीश ने 25 रन बनाए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिंडोली की टीम 99 रन ही बना सकी। छोटू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कैलाश चंद्र, अवनीश कुमार, प्रवेश कुमार, नरेश यादव, कमलेश कुमार, जयचंद्र पाल, पूरन सिंह पाल, विदेश यादव, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें