दन्नाहार क्षेत्र में सड़क हादसे में दंपति की मौत
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र में नहर पुल के समीप घिरोर जाने वाले मोड़ पर गुरुवार सुबह हुए हादसे में फिरोजाबाद निवासी दंपति की मौत हो गई। युवक फर्रुखाबाद स्थित ससुराल जा रहा था। पुलिस ने टक्कर माने वाले ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
फिरोजाबाद के गांव नगला उम्मेद निवासी विकास (40) पुत्र रामधनी की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व फर्रुखाबाद निवासी गुड्डी देवी के साथ हुई थी। गुरुवार शाम को दोनों बाइक से फर्रुखाबाद जा रहे थे। बाइक जब थाना दन्नाहार क्षेत्र के नहर पुल के समीप घिरोर मोड़ पर पहुंची। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा वहां भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी होने के बाद मृतक के परिवारीजन भी पहुंच गए। थाना पुलिस ने शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया है।