भोगांव।
फ्रिज के सिलिंडर में वेल्डिंग करते समय अचानक से सिलिंडर में आग लग गई। जिससे वेल्डिंग कर रहे मिस्त्री और मकान मालिक गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को उपचार के निजी चिकित्सालय ले जाया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला करियानीम निवासी राजू हुसैन का फ्रीज खराब हो गया था, सोमवार को सिलिंडर की वेल्डिंग कराने के लिए मिस्त्री को घर पर बुलाया था। वेल्डिंग करने के दौरान छोटे गैस सिलिंडर में अचानक से आग लग गई। आग की चपेट में आकर राजू व मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आग को बुझाया गया, दोनों घायलों को परिजन निजी अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिस्त्री की हालत गंभीर बनी हुई है।