माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले के टॉप टेन छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी लोकेश एम ने सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को प्रमाण पत्र, मेडल दिए। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उत्तरप्रदेश इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप टेन में टॉपर अलका सिंह ने 480, कादंबरी ने 479, बरसा ने 478, आकांक्षा, सोनम यादव ने 476-476, पिंकी, प्रतिभा द्विवेदी, सुमित कुशवाहा एवं संदीप कुमार ने 475-475, सुशील कुमार ने 473 अंक प्राप्त किए हैं। हाईस्कूल में टॉप टेन में प्रियंका सिंह 583, पुष्पांजलि शाक्य 566, अजय कुमार 562, शुभांगी 559, सुलभ यादव 557, शिवानी, देवांश एम यादव ने 555-555, श्याम सुंदर लक्ष्मी, कादंबरी सक्सेना ने 554-554 अंक प्राप्त किए।
जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से जानकारी कि वह क्या बनना चाहते हैं। उन्होंने हिंदी मीडियम में टॉप आने वाले छात्रों से कहा वर्तमान समय में हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी का ज्ञान होना बहुत
आवश्यक है। अब समय बदल रहा है आगे आने वाले समय में अंग्रेजी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों के अभिभावकों से कहा कि छात्रों की रुचि के अनुसार शिक्षा दिलाएं और उनकी पढ़ाई में सहयोग करें। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी यादव, प्रधानाचार्य, अभिभावक आदि उपस्थित रहे।