मोहर्रम की 12वीं तारीख शुक्रवार को अकीदतमंदों ने तीजा मनाया। इस दौरान शहर के इमामबाड़ा के प्याले का जुलूस भी निकाला गया। जुलूस में युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सबको चकित कर दिया।
आगरा रोड पर स्थित इमामबाड़ा से प्याला उठकर बड़ा चौराहा पहुंचा। यहां से प्याला का जुलूस शुरू हुआ। जुलूस में बैंड कलाकार मातमी धुन बजा रहे थे। जुलूस में युवाओं ने अखाड़ा खेल कर हैरतअंगेज करतब दिखाए। यहां से प्याले का जुलूस कृष्णा टाकीज, मोहल्ला कटरा, मिश्राना, देवी रोड होते हुए करबला पहुंचा। जहां लोगों ने हजरत इमाम की याद में मरसिए पढ़कर प्याले को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक किया गया। प्याले के जुलूस में जगह जगह अकीदतमंदों ने खाने पीने का सामान, बर्तन कपडे़ आदि लुटाए। जगह जगह शरबत एवं चाय आदि की व्यवस्था की गई। जुलूस में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गई। इस मौके पर ताजिया कमेटी के अध्यक्ष जमील खां, आजम खां, नदीम इलाही, एजाज उर्फ गुड्डू, राजू, असलम आदि मौजूद थे।