फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका

Sun, 23 Oct 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दो दिन पूर्व सैफई के गांव बटरुआ से करहल स्थित घर जाने के लिए पत्नी के साथ निकले युवक का शव रविवार सुबह थाना करहल क्षेत्र के वनखंडेश्वर मंदिर के समीप मिला। युवक के सर में गहरी चोट के निशान हैं उसका गला भी दबाया गया था। परिवारीजनों ने हत्या की तहरीर दी।
विज्ञापन

जिला इटावा के सैफई के गांव बटरुआ निवासी अजीत सिंह (26) थाना करहल क्षेत्र में रह रहा था। करीब छह माह से पत्नी विवाद के बाद मायके में रह रही थी। करवाचौथ पर वह पत्नी को लेकर घर आया था। इसके बाद वह उसे लेकर गांव बटरुआ चला गया। 21 अक्तूबर को वह पत्नी को करहल स्थित घर ले जाने की बात कहकर निकला। इसके बाद उसका कोई फोन भी नहीं आया। रविवार सुबह परिवारीजनों को थाना पुलिस ने शव वनखंडेश्वर मंदिर के समीप पड़ा होने की सूचना दी। परिवारीजनों ने अज्ञात हमलावरों पर हत्या का आरोप लगाया। शव को कई स्थानों पर जंगली जानवरों ने भी खा लिया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में गहरी चोट को बताया गया है। साथ ही गला दबाने की पुष्टि भी हुई है। थानाध्यक्ष सलीम खान का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिवारीजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


मृतक था नशे का आदी
मैनपुरी। अजीत सिंह का शव जहां मिला है वहां कुछ नशे के इंजेक्शन भी पुलिस ने बरामद किए हैं। परिवारीजनों के मुताबिक मृतक नशे का आदी था। इस दौरान किसी से नशे की हालत में हुए विवाद के बाद उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें