बेवर। कस्बा में सोमवार रात एक युवक का मुंह ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक कबाड़ बीनकर आजीविका चलाता था। युवक का शव सुबह हीरो बाइक ऐजेंसी के समीप पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम शीलवंत निवासी विनोद कुमार का छोटा भाई ब्रजभान उर्फ अल्ला 30 कबाड़ा बीनने कर उसे बेचने का काम करता है। रात में नगर की हीरो बाइक एजेंसी के समीप ही सो जाता था। मंगलवार सुबह बृजभान का शव हीरो एजेंसी के पास पड़ा मिला। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो उसके मुंह को बुरी तरह से ईंट-पत्थर से कुचला गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार के लोगों को सूचना दी। मृतक के भाई विनोद कुमार ने बताया कि बृजभान शराब पीने का आदी था। विनोद कुमार ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।
पहले भी हुई ऐसी ही हत्या
नवंबर में भी मोटा रोड पर कबाड़ की दुकान करने वाले मोहल्ला चमनगंज निवासी इदरीश की भी ईंट-पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव मोटा रोड स्थित उनकी दुकान से कुछ ही दूरी पर मिला था। हत्या का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।