फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी की मौत में पत्नी आरोपी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जूनियर हाईस्कूल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पिता ने पुत्रवधू और साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र के नगला कीरत निवासी गवेंद्र सिंह उर्फ नीलू (30) का शव छह दिसंबर की सुबह कमरे में पड़ा मिला था। उनकी गर्दन पर दबाने के निशान थे। पत्नी पिंकी ने बताया था कि सुबह जब उनके कमरे में गईं तो वहां गवेंद्र का शव पड़ा था। पिंकी ने शोर मचाया तो पड़ोसी एकत्रित हो गए थे।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि हुई थी। गुरुवार को मृतक के पिता रामसेवक ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि उनके पुत्र की हत्या पुत्रवधू पिंकी ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें