फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना करहल क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में वृद्ध सहित दो लोगों की मौत हो गई। युवक की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों और परिवारीजनों ने मैनपुरी-करहल मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर आधा घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के ग्राम रतिभानपुर निवासी मुनीश्वर सिंह सिकरवार (52) मंगलवार को मैनपुरी मंडी में धान बेचकर रात को अपने गांव लौट रहे थे। जब वह अपने वाहन से मैनपुरी करहल मार्ग पर रतिभानपुर के समीप पहुंचे तभी पीछे से आई बोलेरो ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में मुनीश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। उधर, थाना करहल क्षेत्र के ग्राम डबरा रतिभानपुर निवासी अंशुल उर्फ शीतल  (18) पुत्र जदुनाथ सिंह मंगलवार की रात आठ बजे के लगभग साइकिल से गांव जा रहे थे। रतिभानपुर के समीप बाइक सवार ने टक्कर मार दी। अंशुल की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों और परिवारीजनों ने मैनपुरी-करहल मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के पहुंचने पर आधा घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने बुधवार को अंशुल के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें