फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह की पैमाइश करने गए लेखपाल, कानूनगो को पीटा

Wed, 25 May 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
युवक की पिटाई
विज्ञापन
 लोहिया ग्राम सरसई मासूमपुर में सड़क निर्माण के लिए जगह की पैमाइश करने गए तहसील के लेखपाल और कानूनगो के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। सूचना पर एसडीएम की अगुवाई में गांव में पहुंचे पुलिस फोर्स ने मारपीट करने वाले ग्रामीणों पर जमकर लाठियां बरसाईं। साथ ही सड़क की जमीन मुक्त कराकर लोक निर्माण विभाग को सौंप दी। 
विज्ञापन


लोहिया ग्राम में विकास कार्यों के अंतर्गत सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग को कराना है। विभाग को जमीन चिन्हित कराने के लिए बुधवार को तहसील से लेखपाल और कानूनगो गांव में नापतौल करने पहुुंचे तो काफी जमीन कुछ ग्रामीणों के कब्जे में मिली। दोनों ने नापतौल करवाना शुरू किया तो अवैध कब्जाधारी भड़क उठे और दावा करने लगे कि जमीन उनकी है। इस पर कानूनगो व लेखपाल ने जब जमीन सरकारी होने की बात कही तो ग्रामीणों ने पहले तो दोनों से भद्रता की और बाद में उनके साथ मारपीट भी शुरू कर दी। दोनों गांव से किसी प्रकार बच-बचाकर तहसील पहुंचे और आलाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। 

इस पर उपजिलाधिकारी रामचंद्र यादव सीओ अरुण कुमार, कोतवाली प्रभारी ओर फोर्स को लेकर गांव पहुंचे। अधिकारियों के सामने भी उक्त लोगों ने जमीन अपनी बताई और विरोध करने लगे। इस पर पुलिस ने लाठियां बरसाकर उन्हें खदेड़ दिया। बाद में तहसील कर्मियों ने आनन-फानन में जमीन की नापतौल की और सड़क निर्माण के लिए उसका चिन्हीकरण करके लोेक निर्माण विभाग को सौंप दी। अब उस पर सड़क निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल जमीन मुक्त करा ली गई है। लेखपाल और काननूगो पर हमला करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
रामचंद्र यादव, एसडीएम 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें