फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे तक भूखे-प्यासे जाम में फंसे रहे यात्री

Mon, 18 Apr 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
तीन घंटे तक भूखे-प्यासे जाम में फंसे रहे यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंजनी में करंट से युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने कई घंटे जाम लगाए रखा। इस दौरान मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। इस बीच उपद्रवियों और पुलिस के बीच हुई फायरिंग को देखकर यात्री भयभीत दिखे। तो उपद्रवियों की तलाश करने गई पुलिस ने कई घरों के दरवाजे तोड़े। घटना के बाद गांव में सन्नाटा नजर आया। हर कोई दहशत में दिखाई दिया।  जाम में फंसे यात्री भूखे प्यासे जाम खुलने का इंतजार करते देखे गए। मगर आसपास खाने की कोई व्यवस्था थी न ही पीने के लिए पानी उपलब्ध था। उपद्रव के दौरान किसी भी यात्री की हिम्मत वाहन से उतरने की नहीं हुई। तीन घंटे तक यात्री भूखे, प्यासे जाम में फंसे रहे। कार्रवाई के दौरान ग्रामीण घरों में कैद हो गए। गांव में उपद्रवियों की तलाश कर रहे पुलिसकर्मियों ने तलाशी अभियान के दौरान कई घरों के दरवाजे तोड़कर दिए। इस दौरान तोड़फोड़ भी की गई। तलाशी में महिलाओं के अलावा कोई पुरुष घरों पर नहीं मिला। एसडीएम गजेंद्र सिंह की गाड़ी में तोड़फोड़ की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एडीशनल एसपी दिगंबर कुशवाह और एडीएम सूर्यमणि लालचंद्र समेत कई अधिकारियों को गुस्साए लोगों ने दौड़ा लिया। उनका आक्रोश देख अधिकारियों की हिम्मत उनके पास जाने तक की नहीं हुई
विज्ञापन


नहीं पहुंचा कोई जनप्रतिनिधि
अंजनी में पुलिस पर पथराव और फायरिंग के साथ ही चार घंटे तक जमकर बवाल चला। इसके बाद भी सपा के गढ़ माने जाने वाले जिले में पार्टी का कोई प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा। इसके चलते हालात काबू करने में पुलिस को और अधिक दिक्कत हुई।  
पहले भी पुलिस पार्टी पर हो चुका है हमला
अंजनी में पुलिस पर हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है। पंचायत चुनाव के दौरान भी सीओ पर जानलेवा हमला किया गया था। तत्कालीन सीओ शैलेंद्र लाल के नेतृत्व में फर्जी वोटिंग रोकने के लिए फोर्स 13 अक्तूबर 2015 को अंजनी गई थी। वहां पर पुलिस टीम पर दोपहर में ग्रामीणों और उपद्रवियों ने हमला कर दिया था। तब भी पहले अधिकारी मामले को हल्के में लेते रहे, जब सीओ का सिर फट गया तब जाकर अधिकारियों में हड़कंप मचा था। आनन-फानन में फोर्स पहुंचा। सीओ सिटी की ओर से 17 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसके बाद कई दिनों तक गांव में दबिश का दौर चला लेकिन गिरफ्तारी मात्र एक व्यक्ति की ही हो सकी। तब से सिर्फ जांच ही चल रही है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य के खिलाफ चार्जशीट फाइल की है। पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उक्त मामले में यदि कड़ी कार्रवाई की जाती तो गांव के लोगों की हिम्मत दोबारा पुलिस पर हमला करने की नहीं होती।  
विज्ञापन


एक आरोपी को रिमांड तक पर नहीं लिया
सीओ सिटी पर जानलेवा हमले के एक आरोपी ओमेंद्र यादव को गिरफ्तार करना तो दूर जिले की पुलिस उसे रिमांड तक पर नहीं ले सकी। उक्त आरोपी को आगरा में डा. बीआर अंबेडकर विवि के एक कर्मचारी की हत्या में नामजद किया गया था। दबाव पड़ने पर उसने मैनपुरी में एक मामले में कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद आगरा पुलिस उसे ले गई थी। सरेंडर के बाद भी पुलिस विभाग के अधिकारियों ने उसे रिमांड पर नहीं लिया था।
विज्ञापन


बवाल की टाइम लाइन
- 9.10 बजे अंजनी निवासी शीलू पुत्र हाकिम सिंह को हाईटेंशन लाइन से करंट लगा
- 9.40 बजे अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
- 9.50 अस्पताल स्टाफ से पुलिस को सूचना दिए जाने को लेकर विवाद
- 10.10 बजे अस्पताल से बगैर पोस्टमार्टम शीलू का शव परिवारीजन और ग्रामीण ले गए
- 10.30 बजे मैनपुरी कुरावली मार्ग पर आडे़ तिरछे वाहन खडे़ कर लगाया जाम
- 10.50 अंजनी पहुंचे एसडीएम सदर को दौड़ाया गाड़ी में की तोड़फोड़
- 11.10 बजे एडीएम, एडीशनल एसपी समेत पुलिस बल जाम खुलवाने पहुंचे
- 12 बजे परिवारीजनों ग्रामीणों को समझा रहे अधिकारियों से अभद्रता, पथराव
- 12.30 बजे पहुंचे एसपी और पुलिसबल पर पथराव
- 12.40 बजे एसपी ने हवाई फायरिंग के आदेश दिए, ग्रामीणों पर दागे आंसू गैस के गोले, रबर बुलट की भी फायरिंग हुई
- 1.20 से शुरू हुई अंजनी ग्राम में उपद्रवियों की तलाश
- 2.30 बजे तक गांव में चला सघन तलाशी अभियान, बदमाशों की तलाश में घरों की तलाशी, कार्रवाई के दौरान तीन उपद्रवी पकडे़, गांव में पुलिसबल तैनात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें