फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने की एसएसपी से पिता की शिकायत

Mon, 18 Apr 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
बेटियों ने की एसएसपी से पिता की शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पिता के धोखे का शिकार दो बेटियां सोमवार को एएसपी से मिली। उन्होंने एसपी को बताया कि किस तरह से पिता ने अपने अपहरण की झूठी साजिश रचकर उनके पति को झूठे मामले में फंसाकर 2.50 लाख रुपये और आभूषण हड़प लिए। कोतवाली में न्याय मांगने पहुंची तो दोनों महिलाओं की किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह कानपुर निवासी अनीता यादव ने एएसपी दिगंबर कुशवाह को शिकायती पत्र दिया। पत्र देते हुए कहा कि उनके पिता प्रखर थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खटिकपुर निवासी है। वह अपनी बड़ी बेटी सुनीता के साथ कानपुर में रहते हैं। दो दिन पहले उन्होंने छोटे बहनोई न्याय सिंह और पति श्याम सिंह और पुत्र हनी को खेती की रजिस्ट्री के बहाने मैनपुरी चलने के लिए कहा। वह भी अपने पति के साथ रजिस्ट्री के लिए 2.50 लाख रुपये लेकर कार से पिता के साथ मैनपुरी आ रही थी। तभी पिता ने अपने अपहरण की झूठी साजिश रचकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी। अपहरण के आरोप में पुलिस ने पति और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। अनीता का आरोप है कि पुलिस ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। उनके 2.17 लाख रुपये, कार और उसमें रखे आभूषण जब्त कर लिए। एएसपी ने शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शहर कोतवाल शुजात हुसैन ने बताया कि दोनों महिलाओं पर पिता ने अपहरण का आरोप लगाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां दोनों पक्षों में राजीनामा होने के बाद जब्त नकदी और आभूषण उन्हें सौंप दिया गए हैं। किसी भी पक्ष की ओर से कोतवाली में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें