फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक धमकाकर करता रहा किशोरी से दुष्कर्म

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से युवक तमंचे के बल पर दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर जब परिवारीजनों को जानकारी हुई तो वह थाने पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन्हें वहां से भगा दिया। किशोरी की मां की गुहार पर एसपी ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी की मां ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव का ही विक्रम उर्फ सुनील उसके घर आता जाता रहता था। जब वह और उसका पति मजदूरी करने चले जाते थे तब पीछे से विक्रम घर में आकर उसकी 14 वर्षीय पुत्री से तमंचे के बल पर डरा धमकाकर दुष्कर्म करता था। शिकायत करने पर परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देता था। फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में जब पुत्री के गर्भवती होने का पता चला तो वह लोग 15 फरवरी को पुत्री के साथ बेवर थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने उन्हें थाने से भगा दिया। सुनवाई न होने पर उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली, राज्य महिला आयोग लखनऊ, मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, एसपी, डीएम को पत्र लिखा। वहीं 28 फरवरी को फिर से एसपी को शिकायती पत्र सौंपा। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और किशोरी का मेडिकल कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें