फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक के मकान को चोरों ने बनाया निशाना

Tue, 21 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अभई रोड स्थित एक सैनिक के मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। सोमवार रात चोरों ने ताले तोड़कर करीब तीन लाख के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव ग्वालटोली निवासी राजपाल सिंह और उनके भाई सेना में नौकरी करते हैं। एक वर्ष पूर्व उन्होंने अभई रोड पर मकान बनवाया था। दो दिन पहले घर के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में गए थे। सोमवार रात चोरों ने मकान के ताले तोड़कर कमरों में रखी अलमारी से करीब तीन लाख कीमत के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा तीन सिलेंडर, इंर्वटर, मिक्सी, एलसीडी भी ले गए। सुबह ग्रामीणों ने फोन पर राजपाल को घर में हुई चोरी की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिवारीजनों से जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें