फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड पर लिए आरोपी ने बरामद कराया तमंचा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर में सराफ अरुण वर्मा की लूट के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लिया। आरोपी ने 10 हजार रुपये और हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कराया। पुलिस ने आरोपी से अन्य जानकारियां भी जुटाईं। गौरतलब है कि पुलिस दो आरोपियों को पूर्व में लूटी गई 50 हजार रुपये की नकदी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र में सराफ अरुण वर्मा की छह जनवरी की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने शव रखकर बड़े चौराहा पर जाम लगाया था। आरोपियों ने अरुण से तीन लाख रुपये की नकदी और दो किलो चांदी लूटी थी। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने नगर के भांवत रोड रेलवे क्रासिंग के समीप से दीपू निवासी रामलीला मैदान तथा राजकिशोर निवासी मोहल्ला गाड़ीवान को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से लूटे गए 850 हजार रुपये बरामद थे। दोनों ने पुलिस को बताया कि उनके साथ विपिन पांडेय निवासी कमलपुर थाना कि शनी और रामू निवासी बिछिया थाना कोतवाली भी थे। आरोपी विपिन ने किशनी क्षेत्र में हुए एक अपहरण के मामले में आठ जनवरी को कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया। विपिन को पुलिस ने शनिवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसने घटना स्वीकार करते हुए 10 हजार रुपये की नकदी और हत्या में प्रयुक्त तमंचा भांवत रोड स्थित एक खेत से बरामद कराया है। रामू अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें