फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर युवक से लूटी नकदी और चेन

Wed, 12 Apr 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
डकैती, लूट, चोरी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह शादी के कार्ड बांटकर घर वापस लौट रहे युवक से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर नकदी और सोने की चेन लूट ली। वहीं दो अन्य स्थानों पर भी बदमाशों ने लूट की। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव सिवाई निवासी सौरभ बुधवार सुबह शादी के कार्ड बांटने के लिए बाइक से गांव अरमसराय गया हुआ था। सुबह करीब 9:30 बजे जब वह घर वापस लौट रहा था। तभी नहर की पटरी के समीप पीछे से आ रहे अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। गाड़ी से उतरते ही सौरभ के साथ मारपीट शुरू कर दी। कनपटी पर तमंचा लगाकर 15 हजार की नकदी और गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली। बदमाशों के भागने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां बदमाशों के तलाश में कांबिंग की। मगर कोई भी बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सका। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव फर्दपुर निवासी नरेंद्र कुमार बुधवार दोपहर पत्नी के साथ बाइक से मैनपुरी की ओर आ रहा था। बाइक जब थाना एलाऊ क्षेत्र में भांवत पुल पर पहुंची तभी बाइक सवार युवकों ने ओवरटेक कर रोक लिया। तमंचा दिखाकर महिला के जेवर और हजारों की नकदी लूटने के बाद भाग गए। वहीं थाना घिरोर क्षेत्र राजेश कुमार शाम करीब चार बजे बाइक से घर वापस वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली। तमंचा दिखाकर हजारों की नकदी लूट ली। उसके साथ मारपीट भी की गई।    
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें