फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के पशुओं से लदी पिकअप पलटी, चोर भागे

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। थाना किशनी क्षेत्र में बुधवार रात पशु चोरों ने एक व्यक्ति की तीन भैंस ओर एक भैंसा चोरी कर लिया। आहट सुनकर परिवारीजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने बाइकों से पशु चोरों का पीछा किया। कंट्रोल रूम पर भी जानकारी दी। कमलनेर के समीप अनियंत्रित पिकअप पलट गई। कमलनेर के ग्रामीणों ने गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीछा करते हुए किशनी पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने अन्य थानों की पुलिस मौके पर बुलाकर गाड़ी कब्जे में ली। पशु स्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम कुड़रिया निवासी सत्यराम के घर के बाहर उनकी तीन भैंस और एक भैंसा बंधा था। रात 12 बजे के लगभग पशु चोर चारों पशुओं को चोरी कर ले जा रहे थे। आहट सुनकर सत्यराम की आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचाया। इस पर चोर पशुओं को पिकअप में लादकर भाग गए। ग्रामीणों ने बाइकों से वाहन का पीछा शुरू कर दिया। वहीं पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना पर किशनी पुलिस ने भी पीछा शुरू कर दिया। कमलनेर के समीप पिकअप पलट गई। पशु चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जानकारी पर कमलनेर के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पिकअप में तोड़फोड़ शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि इन्हीं चोरों ने सोमवार की रात कमलनेर में नरेंद्र सिंह को गोली मारी थी। किशनी पुलिस ने थाना एलाऊ, बेवर और रिपोर्टिंग पुलिस चौकी कुसमरा की पुलिस बुलाकर ग्रामीणों को समझाकर पिकअप अपने कब्जे में ली। सत्यराम की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वाहन नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें