फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सटोरियों की पिटाई से गुस्साई भीड़ ने थाना घेरा

Tue, 06 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
थाना घेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दो दिन पूर्व थाना पुलिस द्वारा सटोरियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने मंगलवार की सायं थाने का घेराव किया। पुलिस पर पकडे़ गए युवकों से बेरहमी से मारपीट करने और दबिश के दौरान गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष भी मौजूद थे। काफी देर तक थाने में चले हंगामे के बाद थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने रविवार रात को मोहल्ला गढ़ी में छापेमारी कर कुछ युवकों को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को जमानत मिलने के बाद सपा के नगर अध्यक्ष डैनी यादव के साथ सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव किया। वहां जमकर हंगामा करने के साथ ही सटोरियों को पकडे़ जाने के बाद मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के दौरान गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ को थाने में देखकर पुलिसकर्मी भी सहमे नजर आए। भीड़ ने मारपीट के आरोप से इंकार कर रही पुलिस के सामने ही युवकों के कपडे़ उतरवाकर चोट के निशान दिखाए। मामला को तूल पकड़ता देख थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने गुस्साए लोगों को समझाते हुए बताया कि पुलिस ने कोई मारपीट नहीं की है। पकड़ने के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया था। काफी देर तक थाने में चला हंगामा आश्वासन के बाद खत्म हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें