फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र को नौकरी दिलाने के नाम पर दलित महिला से ठगी

Thu, 22 Dec 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
आयुर्वेद में दाखिले के नाम पर ठगी
विज्ञापन
पुत्र को नौकरी दिलाने के नाम पर शातिर महिला ने दलित महिला से हजारों रुपये ठग लिए। उसे पंचायत राज विभाग का एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी जारी कर दिया। जानकारी होने के बाद जब महिला ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी महिला उसके पुत्र को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन


मामला थाना करहल क्षेत्र के गांव रेढापुर का है। दलित कुसुमा देवी के पुत्र को पंचायत राज विभाग में नौकरी दिलाने के लिए कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरिदर्शन नगर निवासी एक महिला ने तीन सितंबर को 60 हजार रुपये ठग लिए। यही नहीं उक्त महिला ने कुछ दिन बाद विभाग का एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिया। ज्वाइनिंग लेटर को लेकर जब युवक कानपुर पहुंचा तो बताया गया पता फर्जी निकला। ठगी की जानकारी होने के बाद कुसुमा ने अपने रुपये वापस मांगे तो उसे आज कल कहकर टरकाया जाने लगा। 20 सितंबर को जब वह रुपये मांगने गई तो आरोपी महिला ने रुपये देने से साफ इंकार करते हुए जातिसूचक गालियां देना शुरू कर दिया। धमकी दी कि अगर अगली बार रुपये लेने आई तो पुत्र को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवा दूंगी। धमकी मिलने के बाद से पीड़िता कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रही है मगर अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें