फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एक हत्यारोपी से बरामद किया तमंचा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर में सराफ की लूट के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने की बात कही है। वहीं आरोपियों से मिली जानकारी और सर्विलांस के आधार पर पुलिस अन्य की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र में सराफ अरुण वर्मा की छह जनवरी की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को एसपी राकेश शंकर ने पत्रकार वार्ता में कहा था कि भांवत रोड रेलवे क्रासिंग के समीप से दीपू निवासी रामलीला मैदान तथा राजकिशोर निवासी मोहल्ला गाड़ीवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने घटना कबूल की। दीपू की निशानदेही पर लूटे गए 30 हजार रुपये तथा राजकिशोर की निशानदेही पर 20 हजार रुपये बरामद किए हैं।
वहीं कोतवाली पुलिस ने बताया कि दीपू की निशानदेही पर उसके घर के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने दीपू को जेल भेज दिया। सीओ सिटी शैलेंद्रलाल का कहना है सर्विलांस और आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। शीघ्र ही पूरी सफलता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें