थाना क्षेत्र में बुधवार को पुत्र की शादी के लिए बाजार से कुछ जेवर लेकर लौट महिला को लूटने की कोशिश करने वाले बदमाशों के घरों की पुलिस ने तलाशी ली। ग्राम मानपुर हरी निवासी सत्यवती देवी बुधवार को कुछ जेवर खरीदने साइकिल से बेवर आई थीं। शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव से लौट रही थीं। ग्राम कमलपुर के निकट दो बाइक सवार युवकों ने इन्हें रोककर मारपीट कर सामान छीन लिया। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने दो युवकों को पकड़कर बुरी तरह से पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए लुटेरों ने अपना नाम यादवेंद्र निवासी गढ़िया और पंचम निवासी जुडेला थाना बेवर बताया था। गुरुवार को पुलिस ने दोनों लुटेरों के घर की तलाशी ली। हालांकि कोई सामान नहीं मिला।