फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला दौलत में बिजली विभाग की टीम को पीटा

Wed, 04 May 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
दंपति को पानी नहीं भरने दिया, बुरी तरह पीटा भी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र में बिचली चोरी रोकने के लिए गई बिजली विभाग की टीम को गांव में दौड़ा लिया। एसडीओ और टीम के कई सदस्यों से इस दौरान हाथापाई भी की गई। सभी लोग किसी प्रकार जान बचाकर गांव से निकले और सीधे थाने पहुंचे। थाना से फोर्स लेने के बाद दोबारा टीम ने गांव में छापा मारा तो वहां अवैध रूप से चलता एक ट्यूबवेल मिला। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
बिजली विभाग के एसडीओ मनोज कुमार आधा दर्जन अन्य कर्मचारियों के साथ बुधवार को नगला दौलत में बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पहुंचे। कुछ देर तो अभियान शांति से चला। जैसे ही टीम एक ट्यूबवेल के पास पहुंची तो बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद बिजली विभाग की टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान उनके साथ दो पुलिसकर्मी भी थे लेकिन उनकी भी हिम्मत लोगों को रोकने की नहीं हुई। कुछ देर तक तो बिजली विभाग के कर्मचारी वहां रुके रहे और लोगों का प्रतिरोध करते रहे लेकिन जब लोगों ज्यादा ही आक्रामक हो गए तो बिजली विभाग की टीम और पुलिस कर्मियों ने गांव से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद सभी थाना बरनाहल पहुंचे। वहां जानकारी मिलने पर अधिक फोर्स के साथ बिजली विभाग की टीम उक्त ट्यूबवेल पर पहुंची। वहां उन्हें पता चला कि उक्त ट्यूबवेल दिलीप नामक व्यक्ति का है। यह घरेलू कनेक्शन पर चल रहा। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने दिलीप के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। देर शाम थाना बरनाहल में विभाग की ओर से दिलीप और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी गई थी। एसओ बरनाहल का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें