फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सवार तीन युवक दबोचा

Tue, 12 Jul 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
पकड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करहल- सिरसागंज मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भाग रही एक मारुति वैन का थानाध्यक्ष ने पीछा किया। वैन में तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन युवकों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने वैन को सीज कर दिया। वैन में पकड़ा गया एक युवक एक स्कूल प्रबंधक का पुत्र है। 
विज्ञापन


जिले में अपराध की रोकथाम के लिए एसपी देवरंजन वर्मा ने सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार देर रात प्रभारी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ करहल- सिरसागजं मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी दिहुली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बिना नंबर की मारुति वैन को थानाध्यक्ष ने रुकने का इशा  किया। लेकिन चालक ने मारुति को और तेजी से भगा दिया। पुलिस ने जीप से वैन का पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर घेरकर उसे पकड़ लिया। पुलिस को देखकर वैन में सवार युवकों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान एक युवक के पास से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम अतुल कुमार निवासी नगला जादौन थाना बिधूना जिला औरेया, शिवम यादव निवासी ग्राम किरकिचिया थाना बिधूना, सुभाष चंद्र ग्राम किरकिचिया थाना बिधूना बताया। पुलिस ने शक होने पर मारुति को सीज कर दिया है। तीनों युवकों को जेल भेज दिया।

शिवम यादव के पिता सतेंद्र यादव राजपाल सिंह पब्लिक इंटर कालेज कुदरकोट के प्रबंधक हैं। बरामद गाड़ी को संदिग्ध पाए जाने पर सीज कर दिया गया है। तीनों ही आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें