फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या का आरोप

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके से आए परिवारीजनों ने ससुरालीजनों पर पुत्री की हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

दिल्ली के चंदनगर निवासी पुरुषोत्तम ने अपनी पुत्री रश्मि की शादी थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी विनय कुमार के साथ की थी। ससुराली दहेज में भैंस और बाइक की मांग को लेकर आए दिन रश्मि के साथ मारपीट करते थे। रश्मि ने इसकी जानकारी उन्हें फोन पर दी थी। कई बार पंचायत भी हुई लेकिन ससुरालीजन दहेज की मांग पर अड़े रहे। शुक्रवार की शाम चार बजे रश्मि के ससुरालीजनों ने फोन पर बताया कि रश्मि ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। जब वह परिवारीजनों के साथ लालपुर आए तो ससुरालीजन रश्मि का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। जब उन्होंने रश्मि के शव को देखा तो उस पर चोटों के निशान थे। पुरुषोत्तम ने सूचना थाना पुलिस को दी। ससुराली शव को छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। पुरुषोत्तम का आरोप है कि ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर रश्मि की गला दबाकर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें