फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव जलाया

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव भानपुरा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजन महिला का शव जलता हुआ छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने अधजले शव को निकालकर पुलिस को सौंपा। पिता ने दहेज न देने पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए ससुरालवालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ के गांव नगला नथा निवासी दुर्वेश सिंह ने पुत्री रीमा का विवाह थाना क्षेत्र के गांव भानपुरा निवासी अमित उर्फ सुखदेव पुत्र गंगा सिंह के साथ 10 मई 2014 को की थी। ससुराल में पति अमित, ससुर गंगा सिंह, सास मुन्नीदेवी, जेठ सुनील उर्फ मनोज, देवर इंद्रजीत, ननद प्रियंका और श्रीदेवी आए दिन दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। न देने पर आए दिन रीमा से मारपीट की जाती थी। इसकी जानकारी रीमा ने मायके में दी थी। आरोप है कि कई बार समझाने के बाद भी ससुरालीजनों ने उत्पीड़न करना बंद नहीं किया। मृतका के पिता का आरोप है कि मंगलवार की सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर सूचना दी कि उनकी पुत्री की हत्या करने के बाद ससुरालीजन शव जलाने ले जा रहे हैं। सूचना पर वह गांव पहुंचे तो घर पर ताला लगा था। जानकारी पर वह श्मशान घाट पहुंचे। वहां उन्हें रीमा का शव जलते हुए मिला। ससुरालवाले फरार थे। मायके पक्ष के लोगों ने चिता में से अधजला शव निकाल लिया। घटना की तहरीर थाना में मृतका के पिता दुर्वेश ने दी है। पुलिस ने अधजले शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें