फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को लाठी से पीटा, हंगामा

Mon, 19 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
पीटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार को पति के साथ किशनी बाईपास पर मौजूद एक महिला को वहां मौजूद लोगाें ने सरेराह लाठी-डंडा से पीटकर घायल कर दिया। लहूलुहान महिला ने काफी देर तक वहां जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई। घायल महिला ने थाने में तीन लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन


सोमवार को किशनी बाईपास पर अपने पति व बच्चों के साथ मौजूद गांव शमशेरगंज निवासी वंदना पति अरविंद तिवारी और बच्चे के साथ कहीं जा रही थी। तभी वहां मौजूद आनंद यादव से उसका विवाद होने लगा। महिला वहां किसी का पता पूछ रही थी। विवाद के साथ ही गाली गलौज होने लगी। विरोध करने पर आनंद ने दो साथियों के महिला की लाठी से पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए पति को पीटने लगे। सरेराह महिला के साथ हो रही इस मारपीट को देखने के लिए वहां तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। मगर किसी ने भी बीच बचाव कर उसे बचाने के प्रयास नहीं किए। हमले में महिला के सर से खून बहने लगा। काफी देर तक वहां महिला हंगामा करती रही। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला व उसके पति को समझाया। महिला ने थाने में आनंद यादव निवासी किशनी व दो अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। देर शाम पुलिस ने आनंद को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें