कस्बा में शनिवार रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया। रात्रि गश्त करने पहुंची पुलिस को आते देख चोर भाग गए। चोर दुकान से 1.65 लाख रुपये की नकदी ले गए। यह नकदी पुत्री की शादी के लिए रखी थी।
कस्बा आलीपुर खेड़ा निवासी रामप्रकाश परचून की दुकान सड़क किनारे करते हैं। उनकी पुत्री रीना की फरवरी में शादी है। रीना की शादी के लिए रामप्रकाश ने 1.65 लाख रुपये दुकान में रखे थे। शनिवार की रात वह दुकान बंद कर घर पर चले गए।
रात 1:30 बजे पुलिस गश्त करने निकली। पुलिस को आते देख चोर दुकान का शटर खुला छोड़कर भाग गए। दुकान का शटर तोड़ने के लिए लाए जैक को छोड़ गए। पुलिस ने सूचना रामप्रकाश को दी। वह परिवारीजनोें के साथ मौके पर पहुंचे। रामप्रकाश ने बताया कि चोर दुकान में रखे 1.65 लाख रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस के आने से दुकान का सामान चोरी होने से बच गया। रामप्रकाश ने घटना के संबंध में तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।