मैनपुरी। गिहार कालोनी में छापामार कार्रवाई में वन विभाग की टीम ने एक घर सरीसृप प्रजाति की गोह बरामद की। यह जंतु ज्यादातर रेतीले इलाकों में पाया जाता है। एसडीएम और सीओ सिटी ने गिहार कालोनी में घरों में चेकिंग अभियान चलाकर एक तस्कर के घर से सरीसृप प्रजाति की दुर्लभ गोह बरामद की। पहले तो पुलिस चेकिंग में घर से कुछ भी नहीं मिला। वहीं एडीएम गजेंद्र सिंह के निर्देशों पर घर की गहनता से तलाशी ली गई तो बेड के नीचे छुपाकर रखी गोह पुलिस के हत्थे चढ़ गई। वन विभाग कर्मी गोह को अपने साथ ले गई।