फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हदुआ में प्रत्याशियों के बीच फायरिंग और पथराव

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम हदुआ में प्रधान पद के प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। पहले तो जमकर मारपीट और ईंट पत्थर चले बाद में दोनों पक्षों में फायरिंग हुई। पथराव और लाठी-डंडे की चपेट में आकर दोनों पक्ष का एक-एक युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को थाने में बिठाया है।
विज्ञापन

ग्राम हदुआ में रामविलास मिश्रा तथा प्रमोद मिश्रा प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। सोमवार को ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा मतदान केंद्र पर एक गेट बंद करा रहे थे। जिसका विरोध रामविलास ने किया। कहासुनी के बाद सोमवार को जब पोलिंग पार्टी मतदान केंद्र पर पहुंचीं तभी दोनो पक्ष के लोग पोलिंग पार्टी के पास पहुंच गए। वहा ं किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि ईंट पत्थर ,लाठी डंडा चलने लगे। जिसमें रामविलास के पुत्र सोनू के सिर में पत्थर लगने सश्े वह घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष का दीपक कुमार भी डंडा लगने से घायल हो गया। दोनों पक्षों में बाद में फायरिंग हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को थाने में बिठाया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें