फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ के हमराह सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र में घिरोर रोड पर बाइक सवार पुलिसकर्मियों ने एक राशनडीलर को बाइक से गिराकर बेरहमी से पीटा। बीच सड़क पर मारपीट होते देख लोग भड़क गए और पुलिस कर्मियों पर टूट पड़े। उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। लोगों से बचने के लिए पुलिस कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई और अपनी बाइक भी मौके पर ही छोड़ गए। घटना के पीछे अवैध वसूली के विवाद को कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार की दोपहर लगभग एक बजे घिरोर मार्ग पर काली बाइक पर सवार राशनडीलर आशाराम निवासी ग्राम गोकुलपुर घिरोर की तरफ जा रहा था। तभी सीओ आफिस में तैनात पुलिसकर्मियों ने बाइक से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। एक पुलिसकर्मी ड्रेस में था और अन्य पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में थे। जैसे ही राशनडीलर घिरोर रोड स्थित बालाजी स्कूल के समीप पहुंचा तभी पीेछे से आ रहे पुलिसकर्मियों ने उसकी मोटरसाइकिल में लात मार कर गिरा दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी उस पर टूट पड़े और मारपीट करने लगे। यह मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हो गये। आक्रोशित लोग पुलिस कर्मियों को लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। हालात यह हो गये कि पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए भागने लगे। वे मौके पर यूपी 80 सीडी 0127 घटनास्थल पर छोड़ गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की और मौके पर मौजूद दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि राशनडीलर का पीछा कर मारपीट करने वाले चार पुलिसकर्मी सीओ आफिस में तैनात हैं। एक थाने में तैनात है। लोगों का कहना है कि मामला शीरे के अवैध कारोबार और वसूली से जुड़ा है। इस संबंध में सीओ बीपी सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। जब कि घटना में मौजूद उनके हमराही से पूछताछ की गई तो उसने अपना चेहरा छिपाते हुए नाम भी सीओ से पूछकर बताने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें