फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील क्लिपिंग

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र की एक छात्रा का यात्रा के दौरान दो लोगों ने मोबाइल और शैक्षिक अभिलेख चोरी कर लिए। बाद में दोनों ने फोन कर छात्रा को अभिलेख लेने के लिए मैनपुरी बुलाया। जब छात्रा उनके बताए स्थान पर पहुंची तो दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो क्लिपिंग भी बनाई। छात्रा ने सोमवार की देर रात कोतवाली में तहरीर दी। मंगलवार को पुलिस ने मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

एक ग्राम निवासी छात्रा शिकोहाबाद के एक महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है। छात्रा के अनुसार शिकोहाबाद से लौटते 25 फरवरी को बस में कोतवाली सदर क्षेत्र के गोपीनाथ अड्डा निवासी अरविंद यादव और दन्नाहार के ग्राम नगला मठिया निवासी सुनील शाक्य ने बैग से उसका मोबाइल और शैक्षणिक कागजात चोरी कर लिए। इसके बाद युवकों ने उसे फोन कर मोबाइल और कागजात वापस करने के लिए लोहिया पार्क बुलाया। युवती ने जब अपने कागजात मांगे तो दोनों युवक उसे अज्ञात जगह पर ले गए। जहां दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी वीडियो क्लिपिंग भी बनाई। युवती ने तहरीर में कहा कि धमकी देने के बाद युवकों ने उसे छोड़ दिया। युवती ने जानकारी परिवारीजनों को दी। परिवारीजनों के साथ सोमवार की देर रात युवती ने कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मंगलवार को युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें