फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार लुटेरे 24 घंटे मेें गिरफ्तार

Mon, 01 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
सोनीपत में गिरफ्तार हुआ हत्यारा नेशनल कबड्डी प्लेयर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक दुकानदार को चाकू दिखाकर नकदी और मोबाइल लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने एक चोरी की बाइक, लूटी गई नकदी, चाकू व मोबाइल बरामद किया है। सोमवार को उन्हें जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


थाना बिछवां क्षेत्र के गांव जसरऊ निवासी कुलदीप परचून की दुकान करते हैं। रविवार सुबह वह दुकान का सामान खरीदने साइकिल से मैनपुरी बाजार आ रहे थे। तभी कोतवाली क्षेत्र के रूपपुर-भरतपुर भट्ठे के समीप बाइक सवार दो बदमाश रमेशचंद्र जाटव और चंद्रदीप जाटव निवासी रूपपुर भरतपुर ने चाकू दिखाकर जेब में रखी 6500 की नकदी और मोबाइल लूट लिया। 
औंछा गेट चौकी क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद एसआई सुरेंद्र राव ने 24 घंटे में खुलासे का दावा किया था। रविवार देर रात औंछा रोड पर नगला शैतान के समीप आरोपी रमेश और चंद्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूट के कुछ रुपये और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने क्षेत्र में पशु चोरी समेत अन्य वारदातों का खुलासा किया। निशानदेही पर कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक पल्सर बाइक भी बरामद की 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें