फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग

Sun, 24 Jul 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
गाड़ी बरामद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में शनिवार रात दो स्थानों पर शराब तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। किशनी में जहां शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गए, वहीं कुसमरा पुलिस ने तीन शराब तस्करों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। मौके से दो गाड़ी और भारी मात्रा में शराब बरामद की है। 
विज्ञापन


शनिवार रात 12 बजे थाना प्रभारी अरविंद यादव गश्त पर थे। चौधरी माधव सिंह महाविद्यालय के पास एक होटल के समीप अचानक उन्होंने एक आल्टो कार को एक ट्रक के पीछे लाइट बंदकर आते देखा। पुलिस को देख आल्टो चालक ने अपनी गाड़ी दूसरी दिशा की ओर मोड़ दी। शक होने पर पुलिस ने कार का पीछा किया। पुलिस को आता देख शराब तस्करों ने चलती गाड़ी से पुलिस जीप पर फायरिंग शुरू कर दी। अपने को घिरता देखकर शराब तस्कर कार से उतरकर भागने लगे। पुलिस को पीछा करते देख फिर उन्होंने फायर कर दिए। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मौका पाकर तीनों शराब तस्कर भाग गए। पुलिस ने कार में से तीन पेटी अरुणाचल प्रदेश की बनी जीनियस व्हिस्की और एक प्लास्टिक की कट्टी में
30 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं पकड़ी गई स्कार्पियो गाड़ी पर सपा का झंडा लगा हुआ है। 

दूसरी ओर, थाना प्रभारी की सूचना पर कुसमरा चौकी इंचार्ज ढंढौस पुल पर चेकिंग कर रहे थे। अचानक एक स्कार्पियो आती दिखी। पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी को नहर की पटरी पर मोड़ दिया। पुलिस को पीछा करते देख शराब तस्करों ने फायर कर दिए। इससे पुलिस बाल-बाल बच गई। बाद में पुलिस ने कार सवारों को पकड़ लिया। गाड़ी से तीन पेटी जीनियस शराब, एक पेटी करीना कुल 144 क्वार्टर और एक शराब तस्क की जेब से 20600 रुपये बरामद हुए। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम रिंकेश यादव, विपुल यादव, ललित उर्फ लल्लू यादव निवासी नगला केहरी थाना बेबर बताया। पूछने पर बताया कि उन्हें यह शराब फर्रुखाबाद थाना मोहम्मदाबाद निवासी मनोज यादव देता है। हम लोग बताई गई जगहों पर शराब की सप्लाई करते हैं। बरामद रुपये भी शराब की बिक्री के ही हैं। थाना पुलिस ने तीन अज्ञात और पकडे़ गए तीनों शराब तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                                                 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें