कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर गुरुवार को एक तेज गति से आ रही क्रेन ने गाय को टक्कर मार दी। हादसे में गाय मौके पर ही मर गई। गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़ लिया। मगर वहां मौजूद कुछ लोगों के समझाने के बाद चालक के माफी मांगने के बाद छोड़ दिया। लोगों ने गाय के शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव जसवंतपुरा का रहने वाला एक युवक क्रेन चलाता है। गुरुवार को वह क्रेन लेकर भांवत चौराहा की ओर जा रहा था। तभी रेलवे स्टेशन के दूसरे गेट के सामने सड़क पर बैठी गाय को टक्कर मार दी। जिससे गाय मर गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़कर उसके साथ खींचतान शुरू कर दी। इसी बीच कुछ लोगों के समझाने पर उसे छोड़ दिया।