फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी रोड पर धंसी सड़क, फंसा वाहन

Thu, 08 Dec 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
कचहरी रोड पर धंसी सड़क, फंसा वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कें अब धंसने लगी हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आए दिन हादसे भी होते हैं। इसी के चलते गुरुवार को कचहरी रोड स्थित एक क्लीनिक के सामने सड़क धंस गई। जिससे एक बड़ा गड्डा हो गया। इसमें सुबह एक वाहन भी फंस गया। जिसे लोगों की मदद से निकलवाया गया।
विज्ञापन

 शहर में लगभग एक दशक पूर्व सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था। यह कार्य लगभग पांच साल तक चलता रहा। इस दौरान जिले भर की सड़कें खोद दी गईं। सीवर डलने के बाद किसी ने भी सड़कों की मरम्मत की ओर नहीं देखा। शहर की कई कालोनियों में तो पांच से छह साल तक सड़के मरम्मत का इंतजार करती रहीं। तमाम प्रदर्शनों और लोगों की मांग पर किसी प्रकार सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हुआ। वहीं काम में लापरवाही के चलते यह सड़कें फिर से धंसने लगी हैं। इसके चलते कचहरी रोड स्थित एक क्लीनिक के सामने सड़क धंस गई। इसके काफी गहरा गड्ढा हो गया। इसमें गुरुवार की सुबह एक वाहन फंस गया। ईओ रामपाल यादव का कहना है कि गड्ढे को शीघ्र भरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें